प्रधानमंत्री भोपाल से देश भर के 10 लाख बूथों पर डिजिटल रैली को करेंगे संबोधित |

इंडिया फ़र्स्ट । भोपाल । 

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह, गर्मजोशी के साथ करेंगे स्वागत देश भर से चयनित ढाई हजार पार्टी नेता भोपाल कार्यक्रम में रहेंगे उपस्थित

मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य का विषय है कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 27 जून को मध्यप्रदेश पधार रहे हैं। प्रधानमंत्री भोपाल से भारतीय जनता पार्टी के देश भर के 10 लाख बूथों पर डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर से चयनित ढाई हजार पार्टी नेता उपस्थित रहेंगे। मध्यप्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के भोपाल आगमन को लेकर अपार उत्साहित है। कार्यकर्ता गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत, अभिनंदन करेंगे। पार्टी व्यापक तैयारियों में जुटी हुई हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश आगमन की जानकारी देते पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को धार पहुंचेंगे एवं धार से भोपाल पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिसके पश्चात् प्रधानमंत्री जी देश भर के 10 लाख बूथों एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से चयनित ढाई हजार पार्टी नेता उपस्थित रहेंगे।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। गरीबों के जीवन बदलने की योजनाओं के हितग्राही और पार्टी कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री जी के भोपाल आगमन को लेकर उत्साहित है, वें चाहते है कि प्रधानमंत्री जी का स्नेहपूर्वक स्वागत करें, इसके लिए पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री जी से भोपाल आगमन पर व्यापक रोड शो की अनुमति मांगी गई है, प्रधानमंत्री की अनुमति मिलेगी तो व्यापाक रोड शो भी करेंगे। मध्यप्रदेश के 64 हजार 100 बूथों के 38 लाख कार्यकर्ता सुनेंगे प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तार अभियान के माध्यम से प्रदेश संगठन ने 64 हजार 100 बूथों को डिजिटल बूथ बनाने का संकल्प लिया था, जिसमें ऐतिहासिक काम हुआ है। मध्यप्रदेश के 38 लाख कार्यकर्ता डिजिटल पंजीकृत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 27 जून को देशभर के 10 लाख बूथों पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसमें मध्यप्रदेश के 64 हजार 100 बूथों के बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति के सदस्य सहित लगभग 38 लाख बूथ कार्यकर्ता शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन का सीधा प्रसारण पार्टी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होगा। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के भोपाल आगमन को लेकर पार्टी व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है। कार्यकर्त्ता पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।

 indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#INDIA FIRST . Global Power Networks and the Modern Financial Order — Kailash Chandra .

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA When we try to understand modern world politics and…