पृथ्वी शॉ से हाथापाई के मामले में तीन गिरफ्तार

इंडिया फर्स्ट। मुंबई। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई मामले में मुंबई पुलिस ने दो और लोगो को कस्टडी में लिया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक अब तक कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 5 लोग अब भी फरार है। गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, मामले की आरोपी सपना गिल को पुलिस ने शुक्रवार को अंधेरी कोर्ट में पेश किया था। सपना को 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

ओशिवारा पुलिस ने शॉ के दोस्त आशीष यादव का दोबारा बयान दर्ज किया।आरोपी लड़की ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने धारा 387 किसी व्यक्ति से जबरन वसूली करने के लिए उसे मौत या गंभीर चोट का भय दिखाना को FIR में जोड़ा है।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…