
इंडिया फर्स्ट। मध्यप्रदेश।
गुना शहर के बाइपास पर एक ट्रक ने 7 गायों को कुचल दिया। 6 गायों की मौत हो गई जबकि 1 गंभीर घायल है। घटना रविवार तड़के करीब 4 बजे की है। ये गायें बाइपास पर RTO कार्यालय के आगे एक ढाबे के सामने बैठी थीं।
सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पालिका की टीम को भी बुला लिया गया। घायल गाय को इलाज के लिए कैंट गोशाला भिजवाया गया है।
indiafirst.online