
इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बार वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है। वार्ता से पहले रूस की ओर से यूक्रेन के चार शहरों में फिर से सीजफायर का एलान किया गया है।
पीएम मोदी ने पुतिन से 50 मिनट तक की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 50 मिनट तक बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन की परिस्थितियों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रतिनिधिमंडल के बजाए पुतिन व यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच
सीधे वार्ता पर जोर दिया। वहीं सूमी सहित यूक्रेन के कुछ हिस्सों में संघर्ष विराम और मानवीय गलियारों की घोषणा के लिए आभार जताया।