केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक

इंडिया फर्स्ट | भोपाल। 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जोश-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है।

चुनाव के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय बचा हैं। इसे देखते हुए भाजपा पार्टी को मजबूत करने में जुट गई है। हाल ही में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को मध्यप्रदेश में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एमपी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…