
इंडिया फर्स्ट – भारत में व्यापक हिंसा 2 दशक से घट रही है। ये निष्कर्ष बीबीसी की रिपोर्ट से सामने आया है। इसमें कहा गया है कि नरसंहार की घटनाएं 40% कम हुई, तो चुनाव वारदातों में मौतें 70% कम हो गईं। विशाल आबादी के हिसाब से देश में दंगे ऐतिहासिक रूप से घटे हैं। देश में 2002 के बाद गुजरात दंगों जैसी कोई हिंसा नहीं हुई। 2013 में मुजफ्फरनगर में और 2020 में दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। दाेनों में 90 मौतें हुई थीं।
indiafirst.online