
इंडिया फर्स्ट | मध्यप्रदेश |
मध्यप्रदेश में 25 नवंबर से मौसम बदल जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने 26 से 28 नवंबर के बीच भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत पश्चिमी हिस्से में बारिश होने का अनुमान जताया है। इधर, दिन-रात के तापमान में गिरावट हो रही है। बुधवार को प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का टेम्प्रेचर 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
बुधवार को पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। भोपाल में 30.5 डिग्री, इंदौर में 29.2 डिग्री, ग्वालियर में 27.3 डिग्री, उज्जैन में 29.7 डिग्री और जबलपुर में तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। indiafirst.online