केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में क्या है ख़ास

इंडिया फर्स्ट। मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी 23 जनवरी यानी आज क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने वाली हैं। दोनों की शादी खंडाला में होगी, जिसमें बॉलीवुड और देश की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

शादी से पहले दोनों पिछले तीन सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को राज रखने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन दोनों की नजदीकियां किसी से छिप नहीं सकीं।

दोनों की लगातार एक जैसी लोकेशंस से तस्वीरें सामने आती रहीं, दोनों वेकेशन पर साथ स्पॉट हुए। पहले सिर्फ दोनों के लव रिलेशनशिप की अफवाहें थीं, लेकिन जब केएल राहुल ने BCCI के डॉक्यूमेंट में पार्टनर की जगह अथिया शेट्टी का नाम लिखा तो दोनों का रिश्ता कन्फर्म हो गया।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…