क्यों गई मुस्लिम लड़की बाबा बागेश्वर धाम के दरबार

इंडिया फर्स्ट न्यूज़। बालाघाट। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में बांग्लादेश से आई एक युवती पहुंची। उसने विनती करते हुए कहा कि मुझे सनातन धर्म स्वीकार करना है।युवती ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि वह कई महीनों से यूट्यूब पर उनका कार्यक्रम देख रही है। उसे राम नाम का जाप करने से सुकून मिलता है।

धीरेंद्र शास्त्री ने युवती से पूछा कि किसी के दबाव में आकर तो ये कार्य नहीं कर रही है, इस पर युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से वीजा के साथ भारत आई है। किसी का दबाव नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आप अपने मजहब में रहकर भी सनातन धर्म को स्वीकार कर सकते हैं। तो युवती ने सनातनी बनने की इच्छा जताई।

बांग्लादेश से आई युवती स्वागत करते हुए पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम पर आरोप लगते हैं कि हम उपद्रव करवाते हैं, लेकिन हम किसी मजहब के खिलाफ नहीं है। ना ही धर्मांतरण पर भरोसा करते हैं, हमारी कोई भूमिका नहीं है, बस हमारी राम नाम की भूमिका है, लेकिन हमें घर वापसी पर भरोसा है। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने वनवासी रामकथा के बाद युवती से मिलने का वादा करते हुए आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे को युवती से मिलाने की बात कही। ताकि उन्हें सनातन धर्म में स्वीकार किया जा सके।

युवती ने धीरेंद्र शास्त्री से कहा कि मेरे सनातन धर्म स्वीकारने से परिवार को परेशानी उठानी पड़ सकती है, लेकिन मैं आपके भजनों से प्रेरित होकर यह कदम उठा रही हूं। सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Chief Minister Vishnu Deo Sai Expresses Deep Grief Over Demise of Former MLA Mangli Bai Rawate .

INDIA FIRST . RAIPUR . RITESH SAHU Vishnu Deo Sai has expressed deep sorrow over the sudde…