ईरान में हिजाब का विरोध कर रही महिलाओं की हत्या

इंडिया फर्स्ट। ईरान

ईरान में महिलाएं 9 दिन से सड़कों पर हैं। हिजाब के विरोध में, धार्मिक कानून के खिलाफ। ‘जिन, जां, आजादी’ ये तीन शब्द इस वक्त हर शहर में गूंज रहे हैं। इनका मतलब है- औरत, जिंदगी और आजादी। इसकी शुरुआत 16 सितंबर को 22 साल की लड़की महसा अमीनी की मौत के बाद हुई थी। महसा को सही ढंग से सिर न ढकने की वजह से कस्टडी में लिया गया था। प्रदर्शन से निपटने के लिए सरकार भी पूरी ताकत लगा रही है। निशाने पर महिलाएं ही हैं। प्रदर्शन का चेहरा बन रहीं महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।कोई नहीं जानता। फायरिंग से अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कुर्दिस्तान में ही 15 लोग मारे गए और करीब 750 घायल हैं। एक हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…