निस्वार्थ भाव से अपना पसीना बहाते हैं कार्यकर्ताः मुरलीधर राव

इंडिया फ़र्स्ट । विदिशा । 

कुरवाई के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी ने कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी पार्टी भारत वर्ष में मध्यप्रदेश भाजपा का संगठन शीर्ष पर है। यहां हर विधानसभा स्तर पर होने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में जितने कार्यकर्ता एकत्र होते हैं, उतने अन्य प्रदेशों में नहीं होते। मध्यप्रदेश में हमारे पास निष्ठावान कार्यकर्ताओं की भरमार है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनके पसीने से बनी पार्टी है। पार्टी में सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधियों की संख्या तो हजारों में ही है, लेकिन ऐसे कार्यकर्ता लाखों की संख्या में हैं, जो किसी पद पर नहीं हैं और पार्टी को शीर्ष पर ले जाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कुरवाई के उत्सव गार्डन में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है मुरलीधर राव ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, हितग्राही सम्मेलन, पत्रकार वार्ता जैसे अनेकों आयोजन किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य बीते 9 सालों में मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों और जनहित की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।

एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के अंतिम 10 दिनों में हर नेता, हर जनप्रतिनिधि, हर कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचेगा और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगा। दिग्विजय सिंह का घूमना भाजपा की सरकार बनाने के लिए काफी है प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि आजकल दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं। दिग्विजय सिंह को देखते ही जनता को 2003 के पहले के मध्यप्रदेश की दुरावस्था याद आ जाती है। इसलिए वो जहां जाते हैं, वहां भाजपा के वोट बढ़ जाते हैं। दिग्विजय सिंह प्रदेश में जितना ज्यादा घूमेंगे, हमारे लिए अच्छा है। सिर्फ उनका घूमना ही मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए काफी है|

चुनाव के बाद इटली, फ्रांस चले जाएंगे कांग्रेस के नेता श्री मुरलीधर राव ने कहा कि प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में चुनाव के पहले आई हैं। लेकिन कांग्रेस के ये नेता चुनाव के बाद मध्यप्रदेश लौटकर नहीं आएंगे। ये छुट्टियां मनाने इटली, अमेरिका और फ्रांस चले जाएंगे। दूसरी तरफ हमारे नेता हर दो-तीन महीने में मध्यप्रदेश आते हैं। मोदी ,अमित शाह, नड्डा जैसे हमारे नेता पूरे 12 महीने जनसेवा का संकल्प लेकर काम करते हैं और पूरे देश में जाते हैं। राव ने कहा कि कांग्रेस में राहुल, प्रियंका, कमलनाथ, नकुलनाथ,  दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह जैसे 6- 7 नेता ही हैं, लेकिन हमारे पास कार्यकर्ताओं की लंबी लिस्ट है। उन्होंने कहा कि 15 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा, मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा ये आज ही तय हो चुका है। लेकिन भाजपा में कल कौन कार्यकर्ता कहां पर पहुंचेगा यह कोई तय नहीं कर सकता। गरीब कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता मुरलीधर राव ने कहा कि हमारी सरकार केवल विकास के लिए ही काम नहीं करती, बल्कि गरीब कल्याण के लिए भी कार्य करती है।

राव ने कहा कि बीते 9 वर्षो में देश में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन एकाउंट खोले गए हैं। उज्जवला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किये गये। देश में लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई। 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया, 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक आवास निर्मित हुए है और देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। मध्यप्रदेश में हमारी सरकार ने सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था तो की ही है, बहनों को स्वाबलंबी बनाने के लिए उनके खाते में रू. 1000 भी डाले हैं।

 

किसान सम्मान निधि के तौर पर हमारी केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के खातों में अब रू. 12000 सालाना डालकर उन्हें सक्षम बनाएंगी। वहीं, निशुल्क खाद्यान्न प्रदान कर गरीब परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर सागर सांसद राजबहादुर सिंह, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता यादव, प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, विधायक हरि सिंह सप्रे,श्याम सुन्दर शर्मा, जाहर सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव बुधवार को विदिशा प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने कुरवाई के उत्सव मैरिज गार्डन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राव ने सिरोंज में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, शमशाबाद में लाभार्थी सम्मेलन एवं विदिशा के रविन्द्रनाथ टैगोर ऑडिटोरियम में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

Minister Sarang Flags Off Cycle Rally, Joins Cyclists

PUBLIC FIRST. BHOPAL. RIYA CHANDANI Sports and Youth Welfare Minister Shri Vishwas Kailash…