
इंडिया फर्स्ट। भोपाल।
शिवराज कैबिनेट की अहम सदस्य यशोधरा राजे सिंधिया ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुये आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।
यशोधरा राजे सिंधिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ और राजमाता की बेटी हैं। यशोधरा चुनाव न लड़ने की जानकारी केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को दे चुकी हैं।