भोपाल में गाय से अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंडिया फर्स्ट | भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया था। इस मामले के 20 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी का नाम राशिद है, वो भोपाल के मंगावारा क्षेत्र का रहने वाला है। वारदात करने के बाद वे बिहार फरार हो गया था।

दरअसल करीब 20 दिन पहले एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक शख्स गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने काफी हंगामा किया था। इसके साथ ही हिंदूवादी संगठनों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस मामले को लेकर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित की ओर करीब 20 दिनों के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई और आरोपी को देर रात गिरफ्तार किया। आरोपी ने अप्राकृतिक जैसी दो वारदातों को कुबूल किया है।

Comments are closed.

Check Also

#SATYA DARSHAN . Is the form of Goddess Kali truly as depicted to us? — Facts, history, and the truth.

INDIA FIRST . SATYA DARSHAN . ASHUTOSH HIGHLIGHTS FIRST: Understand the consciousness, not…