प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा:मरकाम को मिलेगी मंत्रिमंडल में जगह, कल लेंगे शपथ;दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बड़ी बैठक

इंडिया फर्स्ट। रायपुर

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इधर मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद उन्हें कैबिनेट में जगह दी जा रही है। शुक्रवार यानि कल वह मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही धनेन्द्र साहू को भी मंत्री बनाया जा सकता है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी संकेत दिए हैं। मरकाम और धनेन्द्र साहू के अलावा भी एक और नेता को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। जो सत्यनारायण शर्मा हो सकते हैं हालांकि अभी ये केवल चर्चाएं ही हैं।इस्तीफा देने के बाद शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि, मंत्रिमंडल में किसे कहां जगह देनी है, ये मुख्यमंत्री तय करते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कहने पर इस्तीफा दिया हूं। उन्होंने कहा था कि, AICC की तरफ से निर्देश है कि, आपको इस्तीफा देना है। इसलिए इस्तीफा दिया हूं। संगठन में रहकर काम करता रहूंगा।

 

चुनाव के 4 महीने पहले इस तरह के फेरबदल और प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन में लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी मिलती रहती है। मोहन मरकाम का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। सभी प्रदेशों में बदलाव हो रहे हैं और रायपुर महाअधिवेशन में पारित हुआ था कि 50% जो सीटे हैं, वह 50 साल के कम उम्र वालों को मिलनी चाहिए। हमारे यहां शुरुआत हो रही है दीपक बैज अभी मुश्किल से 42 के हैं।नौजवान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कमान सौंपा गया है उनको बधाई शुभकामनाएं सभी कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है। सीएम भूपेश ने कहा कि आगामी चुनाव में इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने और मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष के पद की जगह दूसरी जिम्मेदारी देने का फैसला दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया था हालांकि ये फैसले बारी-बारी से जारी किए जा रहे हैं और अब संगठन से हटाने के बाद मरकाम को सत्ता में जगह देने की तैयारी चल रही है।

कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बड़ी बैठक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में होने वाली बैठक AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश लेंगे। शाम 4 बजे AICC दफ्तर में बैठक होगी, जिसमें मीडिया और संचार माध्यमों को लेकर चर्चा होगी। बैठक में PCC चीफ दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा शामिल होंगी। साथ ही संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, CM के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और IT सेल प्रमुख जयवर्धन बिस्सा भी मौजूद रहेंगे।

धनेंद्र साहू के बारे में जानिए

अभनपुर विधानसभा सीट से विधायक धनेन्द्र साहू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने अभनपुर विधानसभा सीट से पांच बार (1993, 1998, 2003, 2013 और 2018) जीत दर्ज कर चुके हैं। धनेन्द्र साहू (2008 से 2011) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश में 1998 में धनेन्द्र साहू राज्य मंत्री जल संसाधन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं। वर्ष 2000 में राज्य गठन के समय कांग्रेस सरकार में भी राज्य मंत्री संस्कृति पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग (स्वतंत्र प्रभार) बने।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Chhattisgarh Advances Summer Vacation Dates Amid Heatwave; Schools to Remain Closed from April 20 to June 15 .

INDIA FIRST . RAIPUR . ANIL PUSADKAR In view of the rising heatwave conditions across the …