दिल्ली शराब नीति केस में बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा गिरफ्तार

इंडिया फर्स्ट। नई दिल्ली।

दिल्ली की आबकारी नीति मामले में गुरुवार देर रात ED ने बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ED ने उन्हें दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया का करीबी बताया है। इसी मामले में CBI के केस में दिनेश अरोड़ा गवाह भी हैं। ED और CBI दोनों इस केस की जांच कर रही हैं।

ED की FIR के मुताबिक अरोड़ा ने एक्साइज पॉलिसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। साथ ही वे AAP नेता विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहे थे। विजय नायर को ED ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। दिनेश अरोड़ा दिल्ली के बड़े कारोबारी हैं और रेस्टोरेंट इंडस्ट्रीज से जुड़े हैं।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…