सागर के खाद्य अधिकारी के घर EOW की कार्रवाई

इंडिया फर्स्ट। मध्यप्रदेश।

EOW ने सागर में पदस्थ खाद्य एवं औषधी विभाग के अधिकारी अमरीश दुबे के यहां स्टार पार्क निवास पर कार्रवाई की है। उनके जबलपुर निवास पर भी सुबह से कार्रवाई जारी है। प्राथमिक जांच में EOW को अनुपातहीन संपत्ति के सबूत मिले हैं। टीम अभी दस्तावेज खंगाल रही है। अमरीश दुबे लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहे हैं, फिलहाल सागर में पोस्टेड हैं।

अमरीश दुबे की 2008 में नियुक्ति हुई थी। 2011 में उनको खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी मिली। अब तक की जांच में उनके पास आय से 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई है। जबलपुर में 90 लाख का तीन मंजिला आलीशान मकान, शुगर मिल में 90 लाख के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज, शताब्दीपुरम में 2400 स्क्वायर फीट का 65 लाख कीमत का प्लॉट, नरसिंहपुर में दो प्लॉट और एक बैंक लॉकर की जानकारी मिली है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। नरसिंहपुर में भी जांच की जाएगी। फिर बैंक लॉकर खोले जाएंगे।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …