
इंडिया फर्स्ट। नई दिल्ली।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। रविवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर सुबह 7 बजे 205.81 मीटर तक पहुंच गया था।
शनिवार को वाटर लेवल खतरे के निशान (205.33 मीटर) के आसपास रहा। जो लोग पानी कम होने के बाद अपने घरों में लौट गए थे, उनमें से कई शनिवार को राहत शिविरों में लौट आए।
गुजरात के जूनागढ़ शहर में शनिवार को चार घंटों में हुई 10 इंच बारिश से बाढ़ आ गई। हालांकि, बारिश बंद हो गई लेकिन, कई इलाकों में अब भी पांच फीट तक पानी भरा हुआ है।