अमित शाह ने ढाई घंटे तक नेताओं से की चर्चा

इंडिया फर्स्ट। रायपुर।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार देर रात ढाई घंटे तक बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज सुबह कई वर्ग के लोगों ने शाह से मुलाकात की। 12 जातियों को जनजाति में शामिल करने और सहारा इंडिया परिवार का पैसा लौटाने पर लोगों ने गृहमंत्री का धन्यवाद किया। यहां 15 मिनट रुकने के बाद वे रवाना हो गए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने शाह की मौजूदगी में राज्य के हर जिले में दो सहारा सहायता केंद्र शुरू करने की घोषणा की है। उनके मुताबिक ये केंद्र सहारा पीड़ितों को उनकी राशि दिलाने में मदद करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार देर रात तक पार्टी नेताओं से चर्चा की है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया। अमित शाह की मौजूदगी में ही स्थानीय नेताओं ने डिनर किया और उसके बाद एक-एक कर बाहर आए। राजधानी में 5 जुलाई को शाह ने बैठक ली थी, उन्होंने नेताओं को टास्क दिए थे। ये बैठक उस टास्क का रिव्यू भी बताया जा रहा है।

उनके साथ केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया भी रायपुर पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रात 8.30 बजे से 11 बजे तक नेताओं से चर्चा की थी।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Congratulates Students on CBSE Class 12 Board Examination Success.

INDIA FIRST . RAIPUR . ANIL PUSADKAR  Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has extended his …