जेवर:यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।

महिला कांस्टेबल समेत 2 की मौत

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार तड़के भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में हरियाणा पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल और उनके निजी चालक की मौत हो गई। जबकि 2 एएसआई समेत 5 गंभीर हैं। कार में 9 लोग सवार थे, जो छत्तीसगढ़ से आ रहे थे।धनकौर SHO संजय सिंह ने बताया कि कार की स्पीड 120 KM/h थी। एक्सप्रेस-वे पर मेंटीनेंस का काम चल रहा था। सलारपुर अंडरपास के पास काम देखकर अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। इससे कार अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराकर दो बार पलट गई।

छत्तीसगढ़ से अपह्रत किशोरी बरामद करके लौट रहे थे

सभी घायलों को कार से निकालकर पुलिस कैलाश हॉस्पिटल ले गई। वहां डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल बबीता और उनके निजी चालक प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि एएसआई वेदपाल, एएसआई वीरपाल सिंह समेत 7 की हालत गंभीर है। हरियाणा पुलिस और परिजनों को सूचना दे दी गई है। दरअसल, हरियाणा की एक नाबालिग लड़की को छत्तीसगढ़ का रहने वाला डॉक्टर एक महीने पहले अपने साथ ले गया था। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में हरियाणा के खरखौदा कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इसी मामले में खरखौदा पुलिस छत्तीसगढ़ गई थी। बुधवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया।

इसके बाद अर्टिगा कार में 3 पुलिसकर्मी, एक ड्राइवर, लड़की और लड़की के पिता सहित 9 लोग लौट रहे थे। यह सभी सोनीपत जा रहे थे। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि ऐसा लगता है कि इमरजेंसी ब्रेक लगाने के चलते ही हादसा हुआ है। अभी तक घायलों ने कुछ नहीं कहा है।।indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…