मेरठ:यूपी के 3 और शहरों से गुजरेगी वंदे भारत

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।

1 घंटे में मेरठ से पहुंचेगी दिल्ली

यूपी के 3 और शहरों से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरेगी। गुरुवार से देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन में सफर कर सकेंगे। यह मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में स्टॉपेज लेगी। पीएम मोदी वर्चुअली देहरादून टू दिल्ली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समारोह ने उद्घाटन समारोह से ट्रेन में सवार छात्रों से बातचीत की।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव देहरादून से ट्रेन से आनंद विहार टर्मिनल तक सफर करेंगे। इस दौरान ट्रेन हरिद्वार, रुढ़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से होते हुए मेरठ जाएगी। मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत के स्वागत की भव्य तैयारियां हैं।

ट्रेन के चलने से दिल्ली, देहरादून का सफर आसान होगा: मोदी

PM मोदी ने उत्तराखंड के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने की शुभकामनाएं दी। PM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि इस ट्रेन के चलने से दिल्ली, देहरादून का सफर आसान और बहुत कम समय का हो जाएगा। इस ट्रेन की सुविधाएं सफर को आरामदायक बनाने वाली हैं। PM ने इस दौरान अपनी विदेश यात्राओं का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व आज भारत की तरफ देख रहा है।

PM ने कहा कि विश्व के लोग भारत को समझने, देखने के लिए भारत आना चाहते हैं। ऐसे में उत्तराखंड जैसे खूबसूरत राज्यों के लिए बेहतरीन अवसर है। इस अवसर का लाभ उठाने में वंदेभारत ट्रेन उत्तराखंड देवभूमि की मदद करने वाली है। PM ने चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या के बनते नए रिकॉर्ड का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि हरिद्वार में होने वाले कुंभ, अर्द्धकुंभ में दुनियाभर से श्रद्धालु आते हैं। हर साल कांवड़ यात्रा में लाखों, करोड़ों लोग उत्तराखंड पहुंचते हैं। देश में ऐसे राज्य कम ही हैं, जहां इतनी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

 

28 मई से रेगुलर ट्रेन, सप्ताह में 6 दिन चलेगी

उद्घाटन से पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज बहुत सौभाग्य का दिन है। पीएम आज देवभूमि को वंदे भारत की बहुत बड़ी सौगात दे रहे हैं। आज से 10 साल पहले जब रेलवे की विकास की बात आती थी तो केंद्र सरकार की तरफ से 187 करोड़ रुपए मिलते थे। 2014 में मोदी जब आए तो उन्होंने तुरंत उत्तराखंड के लिए फंड की व्यवस्था की। उत्तराखंड में रेलवे के लिए 2000-4000 करोड़ रुपए तक की व्यवस्था की और इस बार उन्होंने 5000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की।”।indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . BALCO Medical Centre Begins Phase 2 Expansion; Launches Total Body Irradiation Technology in Chhattisgarh .

INDIA FIRST . RAIPUR . GULSHAN TIWARI BALCO Medical Centre (BMC), a unit of Vedanta Medica…