नई दिल्ली:हत्या के बाद साहिल ने रिठाला में चाकू छिपाया

इंडिया फर्स्ट न्यूज़।

दिल्ली में 16 साल की साक्षी की हत्या करने वाला साहिल पुलिस को गुमराह कर रहा है। साहिल कई सवालों के जवाब नहीं दे रहा है। पुलिस साहिल की रिमांड की मांग करेगी।पुलिस सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि हत्या के बाद साहिल रिठाला गया, यहां उसने चाकू छिपाया और फिर बुलंदशहर रवाना हुआ। बुलंदशहर जाने के लिए उसने 2 बसें बदलीं। मर्डर के बाद ही उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर दिया है।साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले हैं। जबकि पत्थर पटकने की वजह से उसका सिर फट गया था।

इंस्टाग्राम पर साहिल की पोस्ट- आतंक जरूरी है…BJP नेता ने पूछा- हाथ में कलावा कैसे

साहिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को शराब प्रेमी बताया है। डार्क लाइफ लव यू जैसी लाइन लिखी है। हुक्का पीने के वीडियोज पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में साहिल बोल रहा है- दुनिया चैन से नहीं जीने देती। आतंक फैलाना जरूरी है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर साक्षी मर्डर का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि साहिल के हाथ में कलावा क्यों बंधा है। उन्होंने लोगों के बर्ताव पर भी सवाल उठाया कि किसी ने साक्षी को बचाने के लिए हिम्मत क्यों नहीं दिखाई। उन्होंने कहा- कोई दूर से ही पत्थर मारकर रोकने की कोशिश करता।

CCTV में कैप्चर हुआ साक्षी मर्डर, साहिल ने चाकू मारने के बाद पत्थर पटका

साहिल जब साक्षी पर हमला कर रहा था, तब यह घटना पास लगे CCTV में कैप्चर हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि साहिल ने साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा था, 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। कुछ लोगों ने साहिल को रोकने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा हिम्मत नहीं जुटा पाए।जेजे कॉलोनी की रहने वाली साक्षी अपनी दोस्त के बेटे के बर्थडे में जा रही थी। तभी साहिल ने उसे सड़क पर रोककर चाकू से वार करने शुरू कर दिए थे।indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

पीएफआई के 22 सदस्यों पर आरोप तय, देश में खलीफा हुकूमत लाने का था मंसूबा

इंडिया फर्स्ट | भोपाल |  शहरों, कस्बों और गांवों में यूनिट तैयार कर वर्ग विशेष के लोगों मे…