भोपाल:MP के हर विधानसभा क्षेत्र में सुंदरकांड-रुद्राभिषेक कराएगी कांग्रेस

इंडिया फर्स्ट न्यूज़।

कर्नाटक में जीत के बाद मप्र में धार्मिक प्रयोग

कर्नाटक के विधानसभा चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल को बैन करने का ऐलान किया, तो बीजेपी ने इसे चुनावी मुद्दा बना लिया। बीजेपी ने कांग्रेस को धर्म विरोधी और बजरंग बली का अपमान बताया। बावजूद कांग्रेस को अप्रत्याशित सफलता मिली। इसी के तहत मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने नया धार्मिक प्रयोग शुरू किया है। अब पार्टी सभी 230 विधानसभाओं में सुंदरकांड और रुद्राभिषेक कराएगी। इधर, बीजेपी ने इसे सीताहरण जैसी कोशिश बताया है।

हर विधानसभा में 108 सुंदरकांड करवाएंगे

ऋचा गोस्वामी ने कहा- हम सभी 230 विधानसभाओं में 108 सुंदरकांड के पाठ करवाएंगे। साथ में रुद्राभिषेक के आयोजन भी किए जाएंगे। जगह-जगह रासलीला, भागवत कथाएं करवाई जाएंगी। इसका उद्देश्य है कि कोई भी पार्टी धार्मिक नहीं होती। उस पार्टी में जो लोग हैं, वह धर्म का अनुसरण करते हैं। हर पार्टी में हर धर्म का व्यक्ति होती है। कांग्रेस में भी वैदिक सनातन धर्मावलंबी हैं।indiafirst.online

 

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …