छत्‍तीसगढ़ में पीएम से पहले शाह लेंगे भाजपा नेताओं की क्लास

इंडिया फर्स्ट | रायपुर।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सात जुलाई को राजधानी में होने वाली सभा से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। शाह प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कोर ग्रुप की बैठक लेंगे।

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि अमित शाह संगठन की बैठक लेंगे। वह केंद्रीय मंत्री नहीं, भाजपा के नेता के रूप में आ रहे हैं। इस बीच, पीएम मोदी की सभा की तैयारी का जायजा लेने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे।

विजय महासंकल्प महारैली काे संबोधित करेंगे पीएम मोदी

मीडिया से चर्चा में साव ने कहा कि पीएम मोदी विजय महासंकल्प महारैली काे संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का अगमन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता उनके आगमन को एतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इससे उत्साह का संचार होगा और हमें आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलने वाला है।

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार शाम 6.50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। भाजपा कार्यालय में 7.10 से 8.00 बजे तक का समय डिनर के लिए आरक्षित है। इसके बाद रात 10 बजे तक शाह नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। शाह प्रदेश कार्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे और गुरुवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो शाह दो घंटे में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान केंद्रीय संगठन की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वन टू वन चर्चा होगी। प्रदेश संगठन की चुनावी तैयारी और विधानसभा स्तर पर किए गए काम की भी समीक्षा करेंगे। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Chhattisgarh Tops in PM Matru Vandana Yojana with Fast Grievance Redressal and Approvals .

INDIA FIRST . RAIPUR . RITESH SAHU Chhattisgarh has secured the top position in the countr…