कांग्रेस मुख्यालय में लगे पोस्टर मेरे तीन लाख रूपये दिलवा दो शिक्षा मंत्री से…..

इंडिया फर्स्ट | राजस्थान | यह पोस्टर सोमवार रात में लगाए गए। मंगलवार को जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे तो पोस्टर नजर आए। बाद में इन पोस्टरों को हटाया गया। पोस्टर किसने लगाए हैं इसकी जानकारी नहीं है। इस बारे में जाहिदा से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन वे बात करने के लिए उपलब्ध नहीं हुईं।

जयपुर: राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं। अब प्रदेश की शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान पर शिक्षकों के तबादलों में पैसे लेने के आरोप लगे हैं।

कांग्रेस मुख्यालय में लगे पोस्टर

जाहिदा के खिलाफ जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के भवन के अंदर और बाहर कई पोस्टर लगें, जिनमें से एक पर खुद को किसान का बेटा बताते हुए एक व्यक्ति ने लिखा है,’शिक्षा मंत्री जाहिदा खान से मेरे तीन लाख रूपये दिलवा दो।’

दूसरे पोस्टर में लिखा है, ‘प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, जाहिदा खान से हमारे पैसे दिलवा दो।’ यह पोस्टर सोमवार रात में लगाए गए।

नजर पड़ी तो हटवाया गया

मंगलवार को जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे तो पोस्टर नजर आए। बाद में इन पोस्टरों को हटाया गया। पोस्टर किसने लगाए हैं, इसकी जानकारी नहीं है। इस बारे में जाहिदा से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन वे बात करने के लिए उपलब्ध नहीं हुईं। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#RAJASTHAN FIRST. CBI Registers Case in alleged Paper Leak in NEET-UG 2026 .

INDIA FIRST . JAIPUR . RAKESH SHARMA    Based on a written complaint received from De…