भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन

इंडिया फर्स्ट। श्रीनगर। पॉलिटिक्स। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की आज क्लोजिंग सेरेमनी होगी। यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे औपचारिक तौर पर यात्रा का समापन किया जाएगा। एक दिन पहले यानी 29 जनवरी को यात्रा समाप्त कर दी गई थी। श्रीनगर भारी बर्फबारी हो रही है। इससे कार्यक्रम में देरी हो सकती है।

क्लोजिंग सेरेमनी में 21 दलों के अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। हाल ही पार्टी प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन दलों को आमंत्रित किया था। इसके अलावा इस कार्यक्रम में फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज और उनकी पत्नी और गायिका रेखा भारद्वाज भी शामिल होंगी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…