महाकाल मंदिर में घुसा पानी उज्जैन के स्कूलों में आज अवकाश

इंडिया फर्स्ट। उज्जैन।

उज्जैन में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। महाकाल मंदिर के गणेश और नंदी मंडपम में बारिश का पानी भर गया। शनिवार को भी भारी बारिश के अलर्ट के कारण उज्जैन कलेक्टर ने नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल्स में अवकाश घोषित किया है। गंभीर नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है। गंभीर बांध के गेट नंबर-3 को 50 सेंटीमीटर खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

http://https://www.youtube.com/shorts/fXo–xcCtY8

 

खराब मौसम के कारण शुक्रवार रात दिल्ली – भोपाल की इंडिगो फ्लाइट इंदौर डायवर्ट करना पड़ी। इस फ्लाइट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भोपाल आ रहे थे। वे दिल्ली से शाम 7.40 बजे इंडिगो की फ्लाइट से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। इंदौर पहुंचने पर बाय रोड भोपाल आए। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 39 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST | The doors of the Mahakal Temple opened at 2:30 a.m. on Mahashivratri, drawing a wave of devotion for the divine Bhasma Aarti

INDIA FIRST . UJJAIN . AMRIT BENDWAL On the auspicious occasion of Mahashivratri, the door…