#MP First | भोपाल के नरेला में विश्वास का विकास पर्व।

इंडिया फर्स्ट । भोपाल ।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 44,77, 75,71 एवं 58 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। इससे प्रदेश का तीव्र गति से विकास हो रहा है। मंत्री सारंग ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सर्वस्पर्शी योजनाएं हर वर्ग के जीवन में खुशहाली ला रही है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।

विकास की धारा इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगी

मंत्री सारंग ने रहवासियों को नरेला विधानसभा क्षेत्र में किये गये विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2008 के पहले क्षेत्र में पेयजल का भीषण संकट था। इसके साथ ही वर्षा में भी निचली बस्तियों में बाढ़ की स्थिति बन जाती थी। वहीं अब क्षेत्र के हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ की स्थिति ना निर्मित हो इसके लिये पूरे क्षेत्र में करोड़ों की लागत से नाली निर्माण कर उनका चैनेलाइजेशन किया गया है। मंत्री सारंग ने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, सीवर एवं विद्युत समेत अनेक विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की धारा इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगी।

 

क्षेत्रवासियों की सुविधाओं में निरंतर हो रही वृद्धि

मंत्री सारंग ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिये कई कदम उठाए गये हैं। उन्होंने बताया कि हर घर नर्मदा जल, आदर्श ड्रेनेज सिस्टम, थीम ब़ेस्ड पार्क, 5-5 फ्लाईओवर, सीएम राइज स्कूल, शासकीय कॉलेज समेत विभिन्न सौगाते क्षेत्रवासियों को मिली हैं। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा के समग्र विकास के लिये कैलेंडर बनाया गया है, जिसके तहत संपूर्ण क्षेत्र में समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य संपन्न कराये जा रहे हैं।

 

लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3 हजार रूपये

मंत्री सारंग ने क्षेत्र की महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि लाडली बहना योजना के तहत दी जाने वाली 1 हजार रुपए की राशि भविष्य में बढ़कर 3000 रुपये तक पहुंच जाएंगी, शुरुआत में 250 रुपए की राशि बढ़ेगी, उसके बाद फिर 250 बढ़ाए जाएंगे यानी 15 सौ रुपए मिलने लगेंगे। 250 रुपए इसी तरह निरंतर बढ़ाए जाते रहेंगे और अंत में कुल 3000 रुपए हर माह बहनों को प्राप्त होने लगेंगे।

 

वार्ड 44,77, 75,71 एवं 58 के रहवासियों को मिली सौगात

मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 44 आचार्य नरेंद्र देव नगर व गली नं 2, सुदामा नगर में सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड 77 के देवकी नगर व पन्ना नगर में सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वार्ड 75 ग्वालबाबा बस्ती में सी.सी. सड़क, नाली एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड 71 प्रगति नगर में समस्त सी.सी. सड़क वं नाली निर्माण एवं बेस्ट प्वाइंट स्कूल के सामने पार्क के निर्माण कार्य तथा वार्ड 58 में 6 ब्लॉक बस्ती कस्तूरबा नगर में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . National Panchayati Raj Day: CM Dr. Mohan Yadav Highlights Role of Villages in Nation Building

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI National Panchayati Raj Day is being celebrated acros…