इंडिया फर्स्ट | मध्यप्रदेश | राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा और साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय, साँची के कुलपतियों के कार्यों के संपादन के लिए राज्य शासन की अनुशंसा अनुसार प्रभारी व्यवस्था की है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय, साँची के कुलपति का प्रभार प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग को सौंपा है। …