छग: विधायकों का दिल्ली दौरा जारी,क्या कुछ नया होने वाला है??? पढ़िए पूरी खबर।

इं‍डिया फ़र्स्‍ट ब्‍यूरों। रायपुर। कांग्रेस विधायकों दिल्ली जाने का सिलसिला जारी है।  4 और विधायक दिल्ली रवाना हुए हैं। विधायक कुंवर निषाद, विनय भगत, ममता चंद्रकार और लक्ष्मी ध्रुव दिल्ली रवाना हो चुके हैं। वहीं विधायक चिंतामणि महाराज आज दिल्ली नहीं जाएंगे।

read more:कांग्रेस में उपचुनाव प्रत्याशियों के नाम तय !! जानिए कब होगी घोषणा ??

विधायक रेखचंद जैन, चक्रधर सिदार और अनूप नाग शाम 4:30 बजे जाएंगे दिल्ली, विधायक मनोज मंडावी शाम 7:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो चुके हैं। विधायक भुनेश्वर बघेल रात 8:20 की फ्लाइट से होंगे दिल्ली रवाना बता दें कि इससे पहले शुक्रवार शाम 6 विधायक शिशुपाल शोरी, संतराम नेताम, केके ध्रुव, उत्तरी जांगड़े, किस्मत नंद और रामकुमार यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसी तरह तीन विधायक लालजीत राठिया, अनिता शर्मा और राजमन बेंजाम भी अलग अलग जगहों से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। Indiafirst.online

 

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…