
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया है। इनके पहले आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद पर थीं। एमपी के 19वें राज्यपाल बने मंगू भाई पटेल गुजरात के नवसारी से पांच बार और एक बार दूसरे क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। मोदी कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण मंत्री भी रहे हैं। वे दक्षिण गुजरात से प्रमुख आदिवासी नेता रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट इंडिया फर्स्ट |