
‘द एम्पायर’ सीरीज के रिलीज होते ही ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #UninstallHotstar


कुणाल कपूर, डिनो मोरिया और शबाना आजमी जैसे स्टार्स से सजी ये वेब सीरीज मुगल शासक ‘बाबर’ के जीवन पर आधारित है. सीरीज में जांबाज योद्धा राजा की कहानी दिखाई जाएगी, जिसका डायरेक्शन मिताक्षरा कुमार ने किया है. इसका प्रोडक्शन निखिल आडवाणी ने किया है. लोगों काल कहना है कि सीरीज में बाबर का महिमामंडन किया गया है. लोगों का कहना है कि इस सीरीज में लाखों हिंदुओं के ‘हत्यारे’ बाबर को काफी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस रोल को प्ले करने वाले कुणाल कपूर ने कहा, ‘यह रोल चैलेंजिग, लेकिन इंटरेस्टिंग रहा है. मेकर्स ने कैरेक्टर के लुक पर काम किया है. इसमें मैंने एक ही समय में हॉरिबल और इमोशनल रूप से कॉम्प्लेक्स रोल किया है.’ आपको बता दें, ‘द एम्पायर’ से कुणाल कपूर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है.
इस महत्वाकांक्षी वेब सीरीज का प्रोडक्शन निखिल आडवाणी की कंपनी ऐमी एंटरटेनमेंट ने किया है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मेकर्स का कहना है कि, यह देश में बनने वाली अब तक की सबसे बड़ी और भव्य वेब सीरीज है. इसमें एक साम्राज्य के उदय की कहानी को दिखाया गया है.INDIA FIRST . SATYA DARSHAN . ASHUTOSH HIGHLIGHTS FIRST: The confidential report by a non-…
Phone: 0755-7967937
Mobile: +91- 9343657241
Email: info@indiafirst.online, indiafirstnewstv@gmail.com