
शाह के कार्यक्रम से ‘ शाह ‘ का नाम ग़ायब !! फोन कर जताई नाराज़गी – सूत्र *


इस दफ्तर को संग्राहलय बनाया जाना है। लेकिन इस महत्वपूर्ण स्थल की पट्टिका से वन मंत्री कुंवर विजय शाह का नाम नही लिखे जाने से मंत्री जी के नाराज़गी की ख़बर है। इंडिया फर्स्ट के सूत्रों के मुताबिक़, मंत्री कुंवर विजय शाह ने अपनी नाराज़गी जबलपुर कलैक्टर से लेकर, प्रमुख सचिव तक भी फोन कर पहुंचाई है लेकिन अधिकारियों ने इस पर अपने हाथ खड़े कर दिये है। मंत्री विजय शाह के करीबियों के मुताबिक़, मंत्री विजय शाह रानी दुर्गावती के वंशजों में से है। गौंड रानी दुर्गावती ने जिन 52 गढ़ियों की स्थापनी की थी उसमें विजय शाह के पूर्वजों की मकडाई गढ़ी भी शामिल है। इसके बावजूद भी मंत्री विजय शाह का नाम पट्टिका में शामिल नही करना उन्हे नागवार गुज़र रहा है। मंत्री ने तो मंच पर ना बैठने की बात भी अधिकारियों को नाराज़गी भरे अंदाज़ में कह दी है। वैसे इंडिया फर्स्ट सूत्रों के मुताबिक़, मंत्री विजय शाह के अलावा शिवराज सरकार के वरिष्ठ मंत्री और जबलपुर के प्रभारी गोपाल भार्गव का भी नाम पट्टिका में नही दिखाई देगा। सूत्रों के मुताबिक़, दिलचस्प बात ये है कि, इस पट्टिका में आदिवासी विभाग की मंत्री मीना सिंह का नाम ज़रुर दिखाई देगा। भाजपा के इस कार्यक्रम के बाद, कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह का भी जबलपुर में आदिवासियों का बड़ा कार्यक्रम है, ऐसे में गोंड आदिवासी नेता विजय शाह का नाम, पट्टिका मे ना होने को… कांग्रेस एक बड़ा मुद्दा बना सकती है |भोपाल निवासी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ हनीमून के नाम पर धोखा करने का मामला सामने आया…
मुख्यमंत्री डॉ. […]
मुख्यमंत्री डॉ. […]
मुख्यमंत्री डॉ. […]
मुख्यमंत्री डॉ. […]
- 11/03/2026
- 11/03/2026
राज्य के […]
- 11/03/2026
- 11/03/2026
मध्यप्रदेश […]
Phone: 0755-7967937
Mobile: +91- 9343657241
Email: info@indiafirst.online, indiafirstnewstv@gmail.com