नए कोरोना पॉजिटिव मरीज अब नहीं रहेंगे होम आइसोलेशन में, अस्पतालों में किया जाएगा भर्ती, आदेश जारी

इंडिया फ़र्स्ट । 

देश में ओमिक्रोन की दस्तक के बाद राज्यों में अलर्ट जारी हुआ है। केंद्र ने राज्यों को गाइडलाइन भेजी है। जिसके बाद प्रशासन सख्ती से निगरानी रख रही है। जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अब नए कोरोना पॉजिटिव मरीज अब होम आइसोलेशन में नहीं रहेंगे।

संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं विदेश से आने पर 10 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

एक महिला आई दक्षिण अ​फ्रीका

दक्षिण अ​फ्रीका से एक महिला जबलपुर आई है। इसकी खबर मिलते ही जबलपुर में हड़कंप मच गया था। हालांकि जिला प्रशासन ने महिला की पतासाजी कर क्वारंटाइन किया है। वहीं सैंपल लेकर जांच किया है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

हनीमून के लिए गोवा का वादा कर पति ले गया अयोध्या, पत्नी ने मांगा तलाक

भोपाल निवासी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ हनीमून के नाम पर धोखा करने का मामला सामने आया…