
इंडिया फर्स्ट। दिल्ली
कांग्रेस में अध्यक्ष का चुनाव और राजस्थान सरकार में मुख्यमंत्री पद का फैसला दोनों मसलों के लिए आज का दिन निर्णायक हो सकता है। राजस्थान में CM पद पर शुरू हुए विवाद के बाद अशोक गहलोत अध्यक्ष पद की रेस से बाहर माने जा रहे थे, लेकिन मंगलवार रात से फिर उनकी चर्चा शुरू हो गई है। गहलोत आज दिल्ली जा सकते हैं, सोनिया गांधी से मिल सकते हैं और नामांकन यानी 30 सितंबर तक वे दिल्ली में ही डेरा डालेंगे। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस लीडर्स का एक खेमा फिर से गहलोत का नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे बढ़ा रहा है। फैसला आज शाम तक हो सकता है।
indiafirst.online