हरियाणा के पानीपत की धागा फैक्ट्री में लगी आग

इंडिया फर्स्ट। पानीपत। हरियाणा के पानीपत शहर में NFL के साथ नांगल खेड़ी में एक धागा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना लोगों ने फैक्ट्री मालिक को दी। सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचा। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। इसके अलावा सेक्टर 29 थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। सुबह 7 बजे से लगी आग को फायर ब्रिगेड काबू करने की कोशिश में जुटी है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

हनीमून के लिए गोवा का वादा कर पति ले गया अयोध्या, पत्नी ने मांगा तलाक

भोपाल निवासी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ हनीमून के नाम पर धोखा करने का मामला सामने आया…