सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी मैराथन 5 फरवरी को

इंडिया फर्स्ट। इंदौर। ए सोसिएशन ऑफ इंदौर मैराथनर्स (AIM) द्वारा ‘कोल इंडिया इंदौर मैराथन 2023′ का आयोजन 5 फरवरी को किया जाएगा। इस बार की मैराथन ‘फाइट अगेंस्ट ओबेसिटी’ थीम पर होगी। अनुमान है कि इस बार की मैराथन सेंट्रल इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी मैराथन होगी क्योंकि इसमें 25 हजार से ज्यादा रनर्स शामिल होने की संभावना है। इस बार 42.2 किमी, 21.2 किमी, 10 किमी, 5 किमी और 3 किमी की पांच कैटेगरी में मैराथन रखी जाएगी ताकि सभी उम्र और क्षमताओं वाले रनर्स इसमें शामिल हो सके। इंदौर मैराथन को अलग-अलग मानकों पर परखने के बाद एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन्स एंड डिस्टेंस रेसेस (AIM) द्वारा AIM को सदस्यता प्रदान की जा चुकी है। अब इंदौर मैराथन में तय समय सीमा में रेस पूरी करने वाले रनर्स को जो सर्टिफिकेट दिया जाएगा, वो दुनिया भर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मैराथन में शामिल होने की मान्यता प्रदान करेगा।

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …