छत्तीसगढ़ में अब पूर्वी हवा की दस्तक

इंडिया फर्स्ट – छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं थम गई है। प्रदेश में अब पूर्वी हवा आ रही है। इसकी वजह से रात पहले से अधिक गर्म हुई है। प्रदेश के कई जिलों में आसमान पर हल्के बादल छाये हुए हैं। हल्की हवा चल रही है, इसकी वजह से धूप के बावजूद दिन में ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति एक-दो दिनों तक ऐसे ही बनी रह सकती है। प्रदेश में हवा के आगमन की दिशा में परिवर्तन होकर पूर्वी हो गया है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि का क्रम बने रहने की सम्भावना है। 18 जनवरी को प्रदेश का मौसम सूखा ही रहेगा। बिलासपुर, सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई थी। कहा गया था कि प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी

इंडिया फर्स्ट |नई दिल्ली |  माउंट आबू में पारा 3 डिग्री गिरकर माइनस में आया, पेड़-पौधों पर…