
इंडिया फर्स्ट – पिछले कई दिनों से भू-धंसाव के खतरे से जूझ रहे जोशीमठ में शुक्रवार सुबह सीजन की पहली बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी ने जोशीमठ के बाशिंदों की दहशत बढ़ा दी है। बर्फबारी के चलते खतरनाक घरों को गिराने का काम शुक्रवार को रोक दिया गया है। उत्तराखंड में भू-धंसाव से प्रभावित जोशीमठ की जेपी कॉलोनी की दरारों से निकलने वाला पानी तपोवन की NTPC की सुरंग के पानी से अलग है।
indiafirst.online