चंडीगढ़ हिंसा के आरोपियों की कोर्ट में पेशी

इंडिया फर्स्ट। चंडीगढ़। चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर हिंसा करने वाले आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी होगी। कल बुधवार को इन लोगों ने चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की। रोके जाने पर चंडीगढ़ पुलिस पर तलवारों-डंडों से हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस के वाटर कैनन पर कब्जा कर लिया। पुलिस की बुलेट शील्ड और हेलमेट तक छीन लिए। यह लोग सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे थे।

इस हिंसा में चंडीगढ़ पुलिस के 13 कर्मचारी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने सेक्टर 36 थाने में केस दर्ज कर लिया है। सिंघु बॉर्डर की तर्ज पर बीते 7 जनवरी से गुरुद्वारा अंब साहिब के पास कौमी इंसाफ मोर्चा का ‘पक्का मोर्चा’ लगा हुआ है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…