इंदौर में प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग

इंडिया फर्स्ट। इंदौर। इंदौर के लसूडिया इलाके में प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कई किमी दूर से ही आग का धुआं नजर आया। संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। हालांकि आग कैसे लगी ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

शनिवार सुबह आग प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में लगी है। जिसके कारण आग ने भयावह रूप ले लिया। आग की लपटें काफी ऊपर तक उठती रही।फैक्ट्री में फाइबर व प्लास्टिक का काम होता है। यहां टंकियां बनाई जाती है। सुबह के वक्त ज्यादा मजदूर नहीं थे। ऑफिशियल स्टाफ ही मौजूद था। 10-15 गाड़ियों से आग बुझाने का काम जारी है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#KASHMIR FIRST . J&K Government Teacher Arrested for Allegedly Sheltering Jaish Terrorists in Kishtwar .

INDIA FIRST . KISHTWAR . JAHANGIR MALIK  Jammu And Kashmir Teacher Arrested For Aiding Jai…