बोलेरो ने दो युवकों को रौंदा एक की मौत

इंडिया फर्स्ट। झांसी । झांसी में राजगढ़ के पास शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। बेकाबू बोलेरो ने दुकान से चाय पीकर निकले दो युवकों को रौंद दिया। टक्कर के बाद एक युवक साइड में गिर गया, जबकि दूसरे युवक को बोलेरो करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। उसके बाद एक पोल से टकराकर उसी के ऊपर पलट गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

घटना के बाद बोलेरो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस नंबर के आधार पर उसकी तलाश में जुट गई है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SANSKRITI FIRST . CM Dr. Mohan Yadav to Launch ‘Lord Shri Krishna Merit Scholarship Scheme’ on Guru Purnima; Madhya Pradesh to Celebrate Maharshi Sandipani Guru Parv .

INDIA FIRST | Bhopal | ASHUTOSH   In a major initiative to promote India’s rich cultu…