CM आवास के घेराव पर अड़े कर्मचारी

इंडिया फर्स्ट। चंडीगढ़। हरियाणा में बजट सत्र से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर बवाल शुरू हो गया है। OPS की मांग को लेकर रविवार को प्रदेशभर के कर्मचारियों ने पंचकूला से चंडीगढ़ कूच किया। चंडीगढ़ पुलिस ने इन कर्मचारियों को बॉर्डर पर रोक लिया जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई।

कर्मचारियों ने जब बैरिकैडिंग हटाकर चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। पानी की तेज बौछारों और पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में कई कर्मचारियों को चोटें आईं। इससे चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बन गई।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…