जोशीमठ के बाद बद्रीनाथ में जमीन एक फीट तक धंसी

इंडिया फर्स्ट न्यूज़। देहरादून। उत्तराखंड में जमीन धंसने की आफत थम नहीं रही है। जोशीमठ में दरारों के बाद अब 45 किमी दूर बद्रीनाथ में भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। यहां मेन मार्केट में जमीन धंसने की वजह से कुछ दुकानों को हटाया गया है। कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन को रोका गया है।

जोशीमठ के सभी 9 वार्ड के 868 घरों में दरारें आ गईं थी। डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने इनमें से चार वार्ड के 181 घरों को असुरक्षित घोषित किया था।

बद्रीनाथ में पंचभैया मोहल्ले का मुख्य बाजार भूधंसाव से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां आवाजाही रोकी गई है। नारायणपुरी के बाजार से भी कुछ दुकानों को हटाया गया है। बामणी गांव के पैदल मार्ग में भी हल्की दरारें उभर आई हैं।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . BALCO Medical Centre Begins Phase 2 Expansion; Launches Total Body Irradiation Technology in Chhattisgarh .

INDIA FIRST . RAIPUR . GULSHAN TIWARI BALCO Medical Centre (BMC), a unit of Vedanta Medica…