लखनऊ में आंधी-बारिश 3 मकान पर होर्डिंग गिरी

इंडिया फर्स्ट न्यूज़। कानपुर। कानपुर में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। लखनऊ में तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई है। आंधी से लालकुआं एरिया में एक जर्जर मकान पर लगी होर्डिंग गिरी, जिसकी जद में 3 मकान आ गए। इनका कुछ हिस्सा भी गिर गया है। सुबह से मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, आगरा में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

29 मई तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। उधर, शुक्रवार को यूपी के 33 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 42 मिमी. बारिश फतेहपुर में दर्ज की गई। इसके बाद बांदा में 18, फुर्सतगंज में 17, कन्नौज में 15 और वाराणसी में 20 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते अधिकतम के साथ ही रात के तापमान में गिरावट हुई है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

हनीमून के लिए गोवा का वादा कर पति ले गया अयोध्या, पत्नी ने मांगा तलाक

भोपाल निवासी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ हनीमून के नाम पर धोखा करने का मामला सामने आया…