कोंडागांव: सुरक्षा गॉर्ड ने गोली मारी – मौके पर हुई मौत

इंडिया फ़र्स्ट । राजेन्द्र बाजपेयी ।जगदलपुर

कोंडागांव जिले से खबर

परिवार न्यायालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में पदस्थ जितेंद्र पटेल ने परिवार न्यायालय परिसर में स्वयं के राइफल से खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार समेत कोंडागांव पुलिस थाना प्रभारी प्रहलाद यादव एवं RI आर आई मनीष राजपूत व पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचे.

एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार से मिली जानकारी अनुसार पुलिस आरक्षक जितेंद्र पटेल परिवार न्यायालय में गार्ड के रूप में पदस्थ था. सुबह ड्यूटी पर आने के पश्चात 9:30 से 10:00 के बीच में उसने स्वयं को अपने ही राइफल से गोली मार ली. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.एसडीओपी परिहार ने बताया कि घटना पश्चात तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है.। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . BALCO Medical Centre Begins Phase 2 Expansion; Launches Total Body Irradiation Technology in Chhattisgarh .

INDIA FIRST . RAIPUR . GULSHAN TIWARI BALCO Medical Centre (BMC), a unit of Vedanta Medica…