महबूबा मुफ्ती ने भारतीय सेना के जवानों पर मुस्लिमों से जय श्री राम बुलवाने का लगाया आरोप

इंडिया फर्स्ट। श्रीनगर।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारतीय सेना के जवानों पर मुस्लिमों से जय श्री राम के नारे लगवाने का आरोप लगाया है। महबूबा ने शनिवार को एक ट्वीट करके कहा कि 50 RR बटालियन के जवान पुलवामा की एक मस्जिद में घुसे और मुस्लिम लोगों से जबरदस्ती नारे बुलवाए।

उन्होंने लिखा- 50 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के पुलवामा की मस्जिद में घुसने और वहां मौजूद मुस्लिमों को जय श्री राम कहने के लिए मजबूर करने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। जब अमित शाह यहां है जब ऐसी हरकत करना और वो भी यात्रा से कुछ समय पहले, ये सिर्फ उकसाने के लिए किया गया है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . BALCO Medical Centre Begins Phase 2 Expansion; Launches Total Body Irradiation Technology in Chhattisgarh .

INDIA FIRST . RAIPUR . GULSHAN TIWARI BALCO Medical Centre (BMC), a unit of Vedanta Medica…