पाकिस्तानी महिला प्रेमी के पास भारत आई, हरियाणा से गिरफ्तार

इंडिया फर्स्ट। हरियाणा।

प्रेमी के पास भारत आई पाकिस्तानी महिला को नोएडा पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। महिला को भारतीय युवक से पबजी खेलते हुए प्यार हुआ था, जिससे बाद वह अपने पहले पति को छोड़कर चार बच्चों के साथ भारत आ गई।

ग्रेटर नोएडा के DCP शाद मियां खान ने बताया- महिला सीमा मूलरूप से पाकिस्तान के खैरपुर सिंध प्रांत की रहने वाली है। अभी वह कराची में रह रही थी। महिला के प्रेमी सचिन और उसके पिता नेत्रपाल को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि सीमा 5वीं तक पढ़ी है। 2020 में लॉकडाउन के दौरान पति काम के लिए सऊदी चला गया, तभी PUBG गेम से सीमा और सचिन संपर्क में आई।

इसके बाद उसने इंटरनेट के जरिए पाकिस्तान से भारत आने का रास्ता तलाश किया। उसे सबसे बेहतर विकल्प नेपाल का मिला। 2023 में दोनों काठमांडू में 7 दिन तक साथ रहे। इसके बाद सीमा दोबारा नेपाल का टूरिस्ट वीजा लेकर 4 बच्चों के साथ नेपाल आई।

उसने पुलिस को बताया- वह हमेशा के लिए सचिन के साथ भारत में शिफ्ट होना चाहती थी। मार्च में सचिन से नेपाल में अकेले मिलने आई थी। वहीं पर सचिन के साथ रहने की बात हुई थी। इसके बाद इन लोगों की नेपाल में ही एक-दो बार और मुलाकात हुई।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#KASHMIR FIRST . J&K Government Teacher Arrested for Allegedly Sheltering Jaish Terrorists in Kishtwar .

INDIA FIRST . KISHTWAR . JAHANGIR MALIK  Jammu And Kashmir Teacher Arrested For Aiding Jai…