जयपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का थाली बजाते हुए प्रदर्शन

इंडिया फर्स्ट। जयपुर।

गहलोत सरकार के खिलाफ आज बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता थाली बजाकर प्रदर्शन किया। थाली बजाते हुए महिलाओं ने सीएमआर की ओर कूच किया। पुलिस ने महिलाओं को सिविल लाइंस फाटक पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स लांघ कर आगे जाने की कोशिश की। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसमें दो महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गईं।

आज के प्रदर्शन के लिए सुबह 11 बजे सभी महिला कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर एकत्रित हुईं। यहां एक सभा का आयोजन किया गया। इसे महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और प्रदेश भाजपा के नेताओं ने संबोधित किया। उसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने थाली बजाते हुए सीएमआर की ओर कूच किया। महिलाओं को रोकने के लिए सिविल लाइंस फाटक से पहले बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#RAJASTHAN FIRST . Rajasthan on Alert: CM Bhajanlal Sharma Rolls Out Massive Plan to Tackle Summer Water Crisis .

INDIA FIRST . RAJASTHAN . RAKESH SHARMA Amid rising concerns over an intense summer in Raj…