विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA रखा गया

इंडिया फर्स्ट | बेंगलुरु |

विपक्षी एकता की दूसरे दिन की बैठक बेंगलुरु में खत्म हो गई है। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए हैं। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया है।

बैठक में शामिल राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन भारत का प्रतिबिंब है। RJD ने इंडिया का फुल फॉर्म बताया- INDIA यानी इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस। RJD ने इसके साथ लिखा- अब प्रधानमंत्री मोदी को इंडिया कहने में भी पीड़ा होगी।

TMC सांसद ने भी ट्वीट किया- चक दे इंडिया। वहीं कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लिखा- इंडिया जीतेगी। कुछ देर बाद विपक्षी दलों के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . BALCO Medical Centre Begins Phase 2 Expansion; Launches Total Body Irradiation Technology in Chhattisgarh .

INDIA FIRST . RAIPUR . GULSHAN TIWARI BALCO Medical Centre (BMC), a unit of Vedanta Medica…