MP में पुरानी पेंशन, डीए के मुद्दे पर आज धरना

इंडिया फर्स्ट। भोपाल।

मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन, डीए समेत 17 मांगों को लेकर आज, शुक्रवार को कर्मचारी प्रदेशभर में धरना दे रहे हैं। भोपाल में सतपुड़ा भवन के सामने धरना दिया जा रहा है। इसके बाद वे 4 अगस्त को छुट्‌टी पर जाएंगे।

इन मांगों को लेकर प्रदर्शन

कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई राहत

पुरानी पेंशन बहाल करने

.  लिपिकों के ग्रेड-पे में विसंगति को दूर करने

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदनाम देने

वाहन चालक की भर्ती

. टैक्सी प्रथा खत्म करने

. सातवें वेतनमान के अनुसार वाहन भत्ता एवं मकान किराया भत्ता देने

. सीपीसीटी खत्म कर आउट सोर्सेस प्रथा बंद करने

. शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने

. स्थायीकर्मियों को नियमित करने कर्मचारियों की पदोन्नति करने

. धारा 49 समाप्त करने

. पेंशन के लिए अंशदाई पेंशन की गणना 25 वर्ष करने

. आंगनवाड़ी अंशकालीन कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने

. राजस्व कर्मचारियों की मांगों सहित अन्य मांगों को पूरा करें

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#INDIA FIRST . Global Power Networks and the Modern Financial Order — Kailash Chandra .

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA When we try to understand modern world politics and…